1. मोबाइल एक्सेसरीज क्या होती हैं?


Accessories एक्सेसरीज =

मोबाइल के सहायक सामानों को एक्सेसरीज कहते हैं
जैसे- इयरफोन, मोबाइल चार्जर, मोबाइल कवर, मोबाइल स्टैंड, सेल्फी स्टिक, ब्लूटूथ स्पीकर आदि



(1) Mobile Box (मोबाइल बॉक्स) =

- इसमें मोबाइल डिवाइस, मोबाइल चार्जर, इयरफोन, सिम इजेक्टर, गाइडबुक, वारंटी कार्ड, बिल आदि सामग्री होती हैं
- इसके ऊपर मोबाइल का ब्रांड, मॉडल, कीमत लिखी होती हैं
- इस पर मोबाइल की विशेषताओं का विवरण लिखा होता है


(2) Mobile Device (मोबाइल डिवाइस) =

- यह एक छोटा कंप्यूटर होता है इसे हम कही भी आसानी से ले जा सकते हैं
- यह रेडिओ सिग्नल कैच करता है जिससे हम किसी दूर बैठे व्यक्ति से बात कर सकते हैं, सन्देश भेज सकते हैं, दस्तावेज भेज सकते हैं
- इसमें कैलकुलेटर, टोर्च, रेडिओ, कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, गेम्स, इंटरनेट आदि साधन होते हैं
- इंटरनेट से हम कभी भी, कही भी, किसी भी चीज से जुडी जानकारी जुटा सकते हैं, घर बैठे बिल जमा कर सकते हैं, पैसे भेज सकते हैं, टिकट बुक कर सकते हैं


(3) Mobile Charger (मोबाइल चार्जर) =

- मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है.
- आजकल यह दो हिस्सों में आने लगे है
- पहले हिस्से को एडाप्टर कहते हैं, दूसरे हिस्से को यू.एस बी. केबल कहते हैं
-चार्जिंग पिन कई तरह की हो सकती हैं


(4) Earphone (इयरफोन) =

- इसके स्पीकर वाले हिस्सों को कानों से लगते है एवं पिन को मोबाइल के हैडफ़ोन जैक में लगाकर मोबाइल के गाने सुन सकते हैं
- इसके उपयोग से हमारे मोबाइल की आवाज सिर्फ हम ही सुन सकते हैं


(4) Simtray Ejector (सिम ट्रे इजेक्टर) =

- इसकी सहायता से मोबाइल डिवाइस में लगी सिम ट्रे को निकलते हैंजिससे मोबाइल डिवाइस में सिम कार्ड डाल सकें।


(5) Guide Book (गाइड बुक) =

- हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ एक गाइड बुक आती है जिसे यूजर मैन्युअल भी कहते हैं.  इसे जरूर पढ़ना चाहिए।
- मोबाइल के बारे में शुरुआती जानकारियाँ इसमें दी जाती हैं
- मोबाइल को चालू करना इसमें बताया जाता है



Mobile learining course


Comments

इन्हे पढ़ें-

3. मोबाइल के लेआउट एवं बटनों को जानें।

2. मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स क्या होती हैं?

4. मोबाइल एप्लिकेशन्स को जानें।

5. गूगल की एप्लिकेशन्स को जानें।

6. कुइक सेटिंग बार को जानें